click for a free hit counter

Monday, October 27, 2008

..गोलियों का जवाब गोलियों से


..तो महाराष्ट्र का नपुंसक गृहमंत्री आर आर पाटिल गोलियों का जवाब गोलियों से देगा। मगर भाई लोगों ये मर्दानगी सिर्फ आज ही क्यों? जब मनसे के गुण्डे मुंबई में उत्तर भारतीयों पर कहर बरसाते है तो यह नपुंसक गृहमंत्री किस बिल में दुबका रहता है। सड़कों पर राज के गुण्डे जब सरेआम तांडव करते है तो महाराष्ट्र पुलिस व उसके आकाओं की मर्दानगी कहां चली जाती है। कई मुकदमों और गैर जमानती वारंट के बावजूद राज ठाकरे को गिरफ्तार करने में नाकाम रही पुलिस की आज इतनी सक्रिय कैसे हो गई? तो क्या ये मान लिया जाए कि महाराष्ट्र सरकार वोटबैंक के लिए शिखंडी बन चुकी है।मुंबई में हाल ही में पीटे गए उत्तर भारतीय रेलवे परीक्षार्थियों की आवाज बनने की इच्छा रखने वाले राहुल राज की आवाज आज मराठी पूर्वाग्रह से ग्रसित पुलिस ने दबा दी। इस अलोकतांत्रिक हादसे के बाद मुंबई का उत्तर भारतीय यह सवाल जरूर उठा रहा है कि जिस मुंबई पुलिस ने राज ठाकरे और उनके गुंडों पर विगत फरवरी माह से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जबकि उनके कारण जान और माल का काफी नुकसान भी हो चुका है, वही पुलिस क्या ऐसे व्यक्ति को जिंदा पकड़ने का प्रयास नहीं कर सकती थी, जो बार-बार यह कहता रहा कि वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। आखिर महाराष्ट्र में बिहारियों पर अत्याचार कब तक होते रहेंगे? कब तक बिहारी ऐसी गंदी राजनीति के शिकार होते रहेंगे?

4 comments:

Unknown said...

Goli ka jawab goli se denge marashtra ke napusnshak grihmantri. Raaj aur oosake gundo par kyon nahin laathi ka jawab lathi se dete. Mumbai me railway kaa exam dene waali vidyarthi police ke peechhe chhup rahe the. oos samay raaj ke kutto ne police ke saamane peeta. Tab Patil kyon nahin jawab de rahe the? Aise ghatiya kishm ke neta ees desh me hain. Sab mumbai ke gunde minister aur neta ban gaye hain.

Deshdrohiyon kab tak desh ko todoge. Ees baar galat jagah haath rakhe ho. Bihar revolution kaa land hai.

श्रीकांत पाराशर said...

Jab tak hamare desh men kisi pradesh ka home minister r r patil jaisa aur desh ka home minister shivraj patil jaisa koi bhi hoga to desh men samasyaon ka niptara aise hi kiya jayega.Pata nahin hamen yah chhichli rajniti kahan le jayegi.goli ka jawab goli se, aur vah bhi kisi atankwadi ke liye nahin kaha ja raha hai, sharm ki baat hai.

Gyan Darpan said...

घटना दुखद है पुलिस को सयंम बरतना चाहिए था

दिनेशराय द्विवेदी said...

असफल पुलिस की खीझ है।

दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएँ। दीपावली आप और आप के परिवार के लिए सर्वांग समृद्धि और खुशियाँ लाए।